प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना एक सामाजिक पेंशन स्कीम है, इस स्कीम के जरिये भारत में रहने वाला कई भी व्यक्ति पेंशन का लाभ उठा सकता है। जो लोग किसी बड़ी कंपनी और सरकारी नौकरी के साथ जुड़े नहीं है, ऐसे लोग जिनके लिए अबतक कई पेंशन स्कीम उपलब्ध नहीं था उनसब लोगो के लिए अटल पेंशन योजना (APY) की शुरुआत किया गया है। इस स्कीम में योगदान करके आप 60 वर्ष उम्र के बाद पेंशन का लाभ ले सकते हो। APY में पेंशन की रकम 1000 से 5000 तक रखा गया है। अटल पेंशन स्कीम के तहत आप जितना ज्यादा पेंशन चाहते हो आपको इसके हिसाब से प्रीमियम भरना होगा।
अपने देख होगा की जो लोग बिज़नेस, दुकानदार, ड्राइवर, फेरीवाला, मजदूरी जैसे छोटे-बड़े काम करते है उनके लिए कई भी पेंशन योजना उपलब्ध नहीं था। लेकिन आज के स्थिति को देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा की सभी के पास एक पेंशन स्कीम होना ही चाहिए, ताकि उम्र होने पर आपको एक निश्चित रकम इनकम के तौर पर मिले। भारत के सभी नागरिक को पेंशन की सुविदा देने के लिए अटल पेंशन योजना को शरू किया गया है।

18 से 40 वर्ष के व्यक्ति इस योजना का लाभ उठा सकता है। अटल पेंशन स्कीम में आपको 60 वर्ष के उम्र होने तक प्रीमियम भरना होगा। 60 वर्ष उम्र के बाद से आपको हर महीने पेंशन मिलता रहेगा। अगर किसी कारण वर्ष लाभार्थी के मोत हो जाता है तो उनके पत्नी (उत्तराधिकारी) को पैसे मिलता रहेगा। रिटायर तथा जब आप काम नहीं कर पयोगे तब भी आपको पेंशन के रूप में इनकम होता रहे इसके लिए आपको Atal Pension Yojana (APY) लेना चाहिए।
अटल पेंशन योजना क्या है
APY – Atal Pension Yojana भारत सरकार द्वारा बनाया गया एक पेंशन स्कीम है। इसका लक्ष है भारत के सभी वर्ग के लोगो का पेंशन सुनिश्चित करना। ताकि जब आप बुजुर्ग होंगे तब आपको पेंशन मिले। भारत में रहकर किसी भी असंगठित क्षेत्र में काम करने वाला व्यक्ति, जिसके पास पहले से कई पेंशन प्लान नहीं है वह अटल पेंशन योजना के साथ जुड़ कर 60 वर्ष के बाद जीवन भर हर महीने पेंशन पा सकते हो।
पेंशन के रकम को 1000, 2000, 3000, 4000 और 5000 रखा गया है। रिटायर तथा 60 वर्ष उम्र के बाद आप इनमे से जितना रूपए पेंशन के रूप में पाना चाहते हो आपको उसके हिसाब से पैसे जमा करना होगा। आपके उम्र जितना कम होगा (18 साल के निचे नहीं) आपको उतना ही कम प्रीमियम जमा करना होगा क्यूंकि आपको 60 साल के उम्र तक ही प्रीमियम भरना इसके बाद नहीं। इस लिए अगर आपके उम्र 18 साल है तो आपको 42 साल का समय मिलता है प्रीमियम जमा करने के लिए, वही अगर किसी का उम्र 28 साल है तो उसको सिर्फ 32 साल का समय मिलना है।
अटल पेंशन योजना के नियम
- इस पेंशन स्कीम का सबसे पहला नियम है की आपके उम्र 18 से 40 साल के बिच में होना होगा।
- आपको भारतीय नागरिक होना आवश्यक है।
- आपको इस योजना में कम से कम 20 साल तक निबेश करना ही होगा।
- APY के तहत आप 60 वर्ष के बाद कितना पेंशन चाहते हो उस हिसाब से प्रीमियम देना होगा।
- प्रीमियम आप मासिक, त्रैमासिक, अर्धवार्षिक के हिसाब से जमा कर सकते हो।
अटल पेंशन योजना का आवेदन ऑनलाइन कैसे करे
इस स्कीम का लाभ उठाने के लिए आपको आवेदन करना होता है। अटल पेंशन योजना रजिस्ट्रेशन/आवेदन आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से कर सकते हो। आवेदन किसी भी बैंक और पोस्ट ऑफिस में किया सकता है। आपको बतादू की किसी भी बैंक/पोस्ट ऑफिस में अटल पेंशन लेने के लिए आपका सेविंग अकाउंट वहां होना चाहिए। ये इस लिए क्यूंकि अटल पेंशन का जो प्रीमियम होगा वह आपके सेविंग अकाउंट से कट होता रहेगा।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपका नेटबैंकिंग चालू होना चाहिए। SBI, ICICI, HDFC, AXIS समेत सभी बड़ी बैंक ऑनलाइन APY Account खोलने का ऑप्शन देती है। अगर आपको इसके बारे में बैंक का ओफ्फिसल जानकारी चाहिए तो गूगल पर जाकर सर्च करे ‘atal pension yojana your bank name‘.
अटल पेंशन योजना फार्म
ऑनलाइन अप्लाई के लिए आपको कई फॉर्म की जरुरत नहीं पड़ेगा। बैंक अकाउंट के नेटबैंकिंग साइट पर लॉगिन करके Atal Pension Yojana Apply सेक्शन को ओपन कर लीजिये। यहां आपको एक फुल पेज मिल जायेगा जानकारी भरने के लिए। उस पेज पर आप जानकारी सही से भरकर सबमिट कर दीजिये। एक दिन के अंदर आपका अटल पेंशन स्कीम का खाता खुल जायेगा।
बैंक ब्रांच में जाकर अटल पेंशन का खाता खोलने के लिए आपको फॉर्म की जरूरत पड़ेगा। APY Form आपको बैंक में मिल जायेगा, आप चाहो तो फॉर्म को ऑनलाइन डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल सकते हो। लेकिन मेरे हिसाब से आपको बैंक से ही फॉर्म लेना चाहिए, क्यूंकि वहां से आप इस योजना के बारे में सावल पूछ सकते हो और फॉर्म कैसे भरना है इसका भी जानकरी ले सकते हो।
अटल पेंशन योजना chart
atal pension yojana chart में देखने की कितने साल के उम्र में ज्वाइन करने पर आपको कितने रूपए का प्रीमियम भरना होगा और 60 वर्ष के बाद आपको कितना रूपए पेंशन के और पर मिलेगा। यहां एक बात बता देता ही की आप जिस उम्र में भी अटल पेंशन ज्वाइन करे आपको 60 वर्ष उम्र तक प्रेनियम करना होगा, उम्र ऊपर नीच होने से मेंथोली प्रेनियम का रूपए भी ऊपर निचे होगा।
Atal Pension Yojana Chart | |||||
प्रवेश की आयु |
मासिक पेंशन |
मासिक पेंशन 2000 |
मासिक पेंशन 3000 |
मासिक पेंशन 4000 |
मासिक पेंशन 5000 |
18 | 42 | 84 | 126 | 168 | 210 |
19 | 46 | 92 | 138 | 183 | 228 |
20 | 50 | 100 | 150 | 198 | 248 |
21 | 54 | 108 | 162 | 215 | 269 |
22 | 59 | 117 | 177 | 234 | 292 |
23 | 64 | 127 | 192 | 254 | 318 |
24 | 70 | 139 | 208 | 277 | 346 |
25 | 76 | 151 | 226 | 301 | 376 |
26 | 82 | 164 | 246 | 327 | 409 |
27 | 90 | 178 | 268 | 356 | 446 |
28 | 97 | 194 | 292 | 388 | 485 |
29 | 106 | 212 | 318 | 423 | 529 |
30 | 116 | 231 | 347 | 462 | 577 |
31 | 126 | 252 | 379 | 504 | 630 |
32 | 138 | 276 | 414 | 551 | 689 |
33 | 151 | 302 | 453 | 602 | 752 |
34 | 165 | 330 | 495 | 659 | 824 |
35 | 181 | 362 | 543 | 722 | 902 |
36 | 198 | 396 | 594 | 792 | 990 |
37 | 218 | 436 | 654 | 870 | 1,087 |
38 | 240 | 480 | 720 | 957 | 1,196 |
39 | 264 | 528 | 792 | 1,054 | 1,318 |
अटल पेंशन योजना रजिस्ट्रेशन, फार्म, नियम, चार्ट इन सबके बारे ऊपर बता चूका हु। लेकिन अकाउंट तो मैं खोलकर नहीं दे सकता, ये काम आपको खुद ही करना होगा। हां अगर आपका कई सवाल है तो निचे कमेंट करके पूछ सकते हो।
अटल पेंशन योजना का हेल्पलाइन
टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर – 1800-110-06
वेबसाइट ऑफिसियल – APY Official Website Official
पेनशन